• Sat. Mar 14th, 2026

चयकला में अयोध्या से आये पुजित अक्षत का पूर्व विधायक ने किया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2024

 

चौपारण : अयोध्या से आये पुजित अक्षत का वितरण प्रखण्ड के चयकला पंचायत के ग्राम चयकला एवं कसियाडीह में गाजे बाजे के साथ मंगलवार को हुआ। पुजित अक्षत का वितरण चयकला के समाज सेवी बलराम कुमार के अगुवाई में समपन्न हुआ। अक्षत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ चयकला के देवी मंडप और शिवमन्दिर परिसर से शुरू होते हुए डोर टू डोर वितरण किया गया। मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भी अक्षत वितरण कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे। इस दौरान सैकड़ो महिला पुरुष कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान पूरा भक्तिमय और उत्साह का माहौल था। शोभायात्रा में सैकड़ो महिला व पुरुष हाथों में बजरंगबली व श्रीराम का झंडा लेकर पूरे गाँव का भ्रमण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी सनातन प्रतिष्ठा की पुर्नस्थापना का अवसर है सभी वर्ग के लोग इन पूजित अक्षतों के माध्यम से इस अवसर का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित हैं। 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों मंदिरों और देवस्थानों पर उत्सव मनाकर प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार श्रीराम ज्योति जलाएँ। अक्षत वितरण कार्यक्रम में बलराम दांगी, अशोक कुमार दांगी,शम्भू साव, कैलाश साव,संजीत दांगी, अखिलेश दांगी,संदीप दांगी, कारू दांगी,अजय दांगी,कपिल प्रसाद दांगी, रामस्वरूप प्रसाद,मुटर साव,किनकर ठाकुर, प्रेमधारी महतो,अजित दांगी एवं समस्त चयकला के ग्रामवासी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *