
हज़ारीबाग: बरही (हजारीबाग) : बरही अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी की अध्यक्षता हुई। वहीं बैठक भी की गई। जिसमें अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, सहिया एवं ममता वाहक आदि उपस्थित हुए।

डीएस डॉ ज्ञानी ने ह्रदय से सम्बंधित सावधानियां के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए स्वस्थ ह्रदय का होना जरूरी है। दिल की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। ह्रदय रोग का मुख्य कारण तनाव, थकान, प्रदुषण तथा असंतुलित आहार है। विश्व में ह्रदय रोग एक गंभीर बीमारी के रूप में फैल रहा है।

विश्व ह्रदय दिवस लोगों में यह जागृत करता है कि ह्रदय की बीमारियों से कैसे सचेत रहें। उन्होंने यह भी कहा कि ह्रदय रोग से दूर रहना है तो तनाव मुक्त, ध्रुमपान का सेवन बंद करना, कम से कम 7 घंटे सोने का आदत डालें। साथ ही खान पान पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावे इससे संबंधित विषयों पर बचाव के बारे में बताया गया। बैठक में बीपीएम नारायण राम, प्रमोद श्रीवास्तव, मो मुजाहिद एहसान, सुधांशु शेखर, विजेंद्र कुमार ,विनय कुमार सिंह, रीमा कुमारी, मंजू कुमारी, रीना वर्मा, मीना देवी ,रेखा रानी, रेनू कुमारी, माया देवी, ममता वाहक में उमेश नंदन, संतोष कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, महेश यादव आदि लोग मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
