• Tue. Mar 10th, 2026

कोल खनन कंपनी का ग्राम सभा की सूचना पर विरोध के लिए पहुंचे ग्रामीण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 4, 2025

 

 

 

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत ग्राम अंबाजीत में कॉल कंपनी के ग्राम सभा होने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंची। इस दौरान भीड़ के द्वारा कोल खनन कंपनियों के विरोध में भारी नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि यहां पर कंपनी के द्वारा ग्राम सभा रखी गई है जिसके विरोध के लिए हम लोग यहां पहुंचे हैं। हम लोग किसी भी कोल खनन परियोजना यहां नहीं खुलने देंगे। यहां की जमीन बहु फसलीय है।इस जमीन से हम लोग कई नस्लों से खेती कर के जीवन यापन कर रहे हैं। 2004 से सभी कोल खनन परियोजना का विरोध कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। हालांकि जहां पर ग्रामीण विरोध के लिए पहुंचे थे वहां न ही सरकारी अधिकारी और न ही किसी भी कंपनी के कोई अधिकारी या कर्मी पहुंचे। ग्रामीण लगभग प्रातः 10 बजे से शाम के 4 बजे तक प्रदर्शन करने के पश्चात अपने अपने घर चले गए। सूत्र बताते हैं कि अंबाजित गांव में मोहित कॉल ब्लॉक के लिए जेएसडब्ल्यू जिंदल कंपनी के अधिकारी अंबाजीत गांव के ग्रामीणों के साथ अनौपचारिक बैठक करने वाले थे लेकिन गांव की एक महिला का निधन हो जाने के कारण बैठक स्थापित की गई। यह कोई सरकारी बैठक नहीं थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *