
लोयाबाद। – लोयाबाद के जुझारू संघर्षशील भाजपा नेता बिरेंद्र पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखण्ड में अब चुनावी बिगुल बज चुकी है।उन्होंने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, घुसपैठ, अपराध, कुशासन, तुष्टिकरण, दलित-आदिवासी-पिछड़े समाज का उत्पीड़न करने वाली हेमंत सरकार झारखण्ड की जनता को चंद रुपए प्रति माह की लालच देकर लुभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने धनबाद की जनता सहित झारखण्ड की जनता को अवगत कराया है कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर देश पर कुल 70 वर्षों तक राज किया। रोटी, कपड़ा,मकान और रोजगार देने के नाम पर देश की जनता को गुमराह कर जनता का शोषण करते हुए शासन करती रही। कांग्रेस ने किसान , मजदूर और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकारों का हनन किया। कांग्रेस ने एक जाति विशेष के लोगों को लाभान्वित करने के लिए उन्हें संवैधानिक तौर पर मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने लिखा कि भारत की असली पहचान इसके गांवों से होती है, क्योंकि भारत के गांवों में हमें सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का मिश्रण देखने को मिलता है। भारत में 6 लाख से भी अधिक गांव मौजूद हैं। अधिकांश गांवों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत योजनाओं से ग्रामीण वंचित हैं। आज अगर किसान आत्महत्या कर रहे है देश की युवा बेरोजगार है। गांवों-कस्बों में रहने वाले लोगों के पास पक्का मकान नहीं है। अधिकांश गांवों में सड़क , बिजली , पानी नहीं है तो इसका पूर्ण रूप से जिम्मेदार कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियां है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खुद कबुल किया है कि केंद्र से अगर देश की जनता को एक रुपया भेजा जाता है तो जनता के पास 25 पैसा ही पहुंचता है। इससे यह स्पष्ट होता है। कि देश में करप्शन , भ्रष्टाचार और घोटालों की जन्मदाता है तो कांग्रेस पार्टी है। श्री बिरेंद्र पासवान ने आगे यह भी लिखा है कि देश में भाजपा एनडीए की मोदी सरकार जब से केन्द्र में आई है देश की जनता देख रही है कि हर गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। लोगो को पक्का मकान दिया जा रहा है। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। और देश को लुट कर खोखला करने वाले लोगों और नेताओं पर नकेल कस रही है। इन्हीं सब कारणों से कांग्रेस और उनके गठबंधन के साथी बौखला गए है। उल्टी सीधी बातों से देश की जनता को गुमराह कर जनता का हक और अधिकार लूट रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
