• Fri. Mar 13th, 2026

मैथन आदर्श सेवा समिति का विभिन्न प्रतियोगिता सह मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2022

 

संवादाता –निरसा (नरेश विश्वकर्मा )

मैथन । मैथन आदर्श सेवा समिति की विभिन्न प्रतियोगिता सह मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान कार्यक्रम एगारकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार तथा समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में डीवीसी के अधीक्षक अभियंता राकेश केसरी, लेखा पदाधिकारी रामजी पांडे ,वरीय प्रमंडलीय अभियंता राकेश कुमार , उप-मुख्य अभियंता सुजीत कुमार, पश्चिम बंगाल के विशिष्ट कवि तथा साहित्यिक वासुदेव मंडल, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अनिरुद्ध पाठक, तहलत आहमेह ,समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल आदि उपस्थित थे।

उद्घाटन संगीत नन्हें कलाकार मयूर शाह ने किया जबकि तबला में सहयोग उनके पिता अनुपम शाह ने किया। तामूसी विश्वास मल्लिक का नृत्य लोगों ने काफी सराहना की । कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने की । आज दो प्रतियोगिताए हुई । निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभाग ‘ए’ में 33 तथा विभाग ‘बी’ 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि कविता पाठ प्रतियोगिता में विभाग ‘ए’ में 52 तथा विभाग ‘बी’ में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होना है । इसके अलावा 15 मैट्रिक तथा इंटर के बोर्ड में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप रंजन चौधरी, आशीत कुमार बोस , गोरा चांद मंडल, साधन मंडल ,अनुपम साहा, अमरकांत मालवीय, फनी भूषण मंडल,सौगात बनर्जी, गौतम मल्लिक, देवमाल्या दास, चंद्रप्रकाश आदि का सराहनीय योगदान रहा। निबंध लेखन तथा कविता पाठ में निर्णायक की भूमिका में इंद्रजीत सिन्हा, अर्जुन पाठक विकल, अनिरुद्ध पाठक, तहलाद अहमेद, वासुदेव मंडल आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *