
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । कुल्टी ब्वॉयज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिमेष मुकेश श्रीवास्तव 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए उन्होंने 37 वर्षों तक बच्चों को बेहतर इंसान बनाने के लिए प्रयास किया इस दौरान उनके सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

जहां स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उन्हें विदाई दी इस दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता मिठाई आदि अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स सीएससी कमेटी के सचिन अभिजीत बर्मन उपस्थित थे । वही छात्र छात्राओं ने प्रधानाध्यक के विदाई समारोह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
इस दौरान वक्ताओं ने विदाई समारोह पर अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी छात्र के जीवन को अच्छाई तथा सफलता तक पहुंचाने में एक शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान रहता है
। यह पल बेहद दुखद है लेकिन इसका एक सुखद पहलू यह है जो व्यक्ति अपने ड्यूटी के दौरान अपने घर परिवार में समय नहीं दे पाया आज के बाद से अपने नए जीवन को प्रारंभ कर अपना पूरा समय अपने परिवार जनों के साथ बिता पाएंगे । सभी ने नम आंखों से उन्हें विदा किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
