• Sat. Feb 14th, 2026

हज़ारीबाग: पोड़ैया गांव में कई योजना को धरातल पर जल्द उतारने का विधायक ने दिया भरोसा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 28, 2022

 

बरही (हजारीबाग) : बेंदगी पंचायत के पोडैया गांव में ग्रामिणों के साथ बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने बैठक किया। संचालन लालमणि सिंह ने किया। बैठक में भारी संख्या में महिला पुरुष एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। ग्रामीणो ने विधायक के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा। इस पर विधायक ने ग्राम पोडैय में फुटबॉल ग्राउंड का सुंदरीकरण, तिलक नगर मोहल्ला में ट्रांसफर, न्यू देवी मंदिर से किशुन गोप के घर तक नाली निर्माण, नागो महतो के घर से रामस्वरूप सिंह के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने का घोषणा किया।

वही उन्होंने कहा कि नाली निर्माण कार्य तथा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के मुखिया सिकंदर राणा द्वारा मुखिया फंड से शेष कार्य विद्यायक मत से कराई जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने विधायक को जानकारी दिया कि
पोडैया ग्राम में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं पकड़ता है। इस संदर्भ में विद्यायक ने पोडैया में टावर लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ निज़ामुद्दीन अंसारी, जिला महासचिव विनोद कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, बेंदगी पंचायत के मुखिया सिकंदर राणा, गोबिंद यादव, मनोहार यादव, छोटू गोप, विरेंद कुमार यादव, दीपक गुप्ता, असरफ अली आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *