
हज़ारीबाग: श्रम विभाग से जुड़े श्रमिक मित्र संघ, हजारीबाग के सदस्यों ने सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल से उनके कार्यालय सभागार में पुष्पगुच्छ भेंटकर शिष्टाचार मुलाकत की और हजारीबाग में श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के वंचित योजनाओं का लाभ तत्काल चालू कराने व श्रमिक मित्रों का मानदेय शुरू करने की मांग रखी।

श्रमिक मित्रों ने विधायक मनीष जायसवाल से आग्रह करते हुए कहा कि कमीशन के आधार पर श्रमिक मित्र विभाग को वर्षों से अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं लेकिन सरकार से हमारी स्थिति को देखते हुए मानदेय देने की आवाज उठाने और विगत 2 वर्षों से हजारीबाग जिले में बंद हुआ मजदूर का लाभ से संबंधित योजना यथा दुर्घटना सहायता योजना, पुत्र- पुत्री छात्रवृत्ति योजना, औजार किट योजना, साइकिल सहायता योजना, पेंशन योजना आदि को पुनः चालू कराने की मांग मजदूरों के हित में करने की कृपया करें। विधायक मनीष जायसवाल ने श्रमिक मित्रों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी मांगे जायज है और आने वाले विधानसभा सत्र में आप की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाउंगा ।

मौके पर विशेषरुप से श्रमिक मित्र संघ के महामंत्री नरेश कुमार, सचिव महेश पासवान, श्रमिक मित्र कटकमसंडी से जलसा राय, केरेडारी से मंजू देवी, सदर से महादेव गोप, टाटीझरिया से बैजनाथ महतो, चुरचू से बीरेंद्र पासवान, बरकट्ठा से छोटू महतो, कटकमडाग से लखन रविदास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
