• Mon. Feb 16th, 2026

विधायक अंबा प्रसाद ने रेंज ऑफिस से भगवानबागी तक पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2024

 

बड़कागांव।प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव रेंज ऑफिस से ज्ञानोदय विकास विद्यालय होते हुए भगवानबागी तक लगभग एक करोड़ 74 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास दिन रविवार को किया। विधायक ने बनने वाली सड़क का विधिवत पूजा व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। बता दें विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण रेंज ऑफिस के आसपास भगवान बागी जाने वाले पथ के किनारे बसे हैं एवं सड़क निर्माण नहीं होने के कारण हो रहे परेशानियां व ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य डीएमएफटी मद से स्वीकृत कराया है।इस सड़क कार्य का स्वीकृति मिल जाने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है। वहीं शिलान्यास स्थल पहुंचने परविधायक अंबा प्रसाद को गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर तथा जय-जयकारे नारों के स्वागत किया गया व पूरे गांव टोले का भ्रमण कराया गया। सड़क बनने की खुशी में ग्रामीण नाच गा रहे थे विधायक अंबा प्रसाद भी इस खुशी में शामिल हुई।

मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पंचायत अध्यक्ष मजहर आलम, अजीत महतो,दिलीप प्रसाद, दिलीप राणा, मिथिलेश राणा, चेतलाल प्रजापति, धनेश्वर साव,विवेक सोनी, संतोष साव, सुरेंद्र सोनी, अभिराज कुमार, देवराज कुमार, मनोज साव,दीपा कुमारी, शोभा देवी, दीपा राणा सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *