• Sun. Mar 8th, 2026

राँची: विधनसभा के विशेष सत्र में स्थनीयता के मुद्दा पर सीएम हेमन्त ने कहा-सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 11, 2022

 

रांची विधानसभा का विशेष सत्र आहूत है। जिसमें पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक झोंक भी हुई। आरक्षण और स्थानीयता के मुद्दे पर बुलाई गई विशेष सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब प्रभारी मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया।

स्थानीयता के संशोधित बिल पर अपना पक्ष विधायक अमित कुमार यादव, विनोद सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी ने रखा। इनके सवालों का जवाब हेमंत सोरेन ने दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बिल्कुल पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। सरकार के कामकाज नहीं करने के लिए विपक्ष का एक गिरोह काम कर रहा है।

आरक्षण पर संशोधन का विधेयक 2022

विधायक लंबोदर महतो ने कहा की पूर्व में नियोजन के लिए निर्गत मैट्रिक,इंटर झारखंड में पास करने की बाध्यता समाप्त की जाय।साथ ही कहा की नई संशोधन विधेयक को ही नियोजन नीति मानी जाय। हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा विपक्ष के पास न तो नेता है,न तो मुद्दे हैं। इनलोगो ने 1932 खतियान की छोड़कर 1985 आधारित नियम बनाते हैं। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा की इन्होंने पहले बाबूलाल मरांडी,मधु कोड़ा, अर्जुन मुंडा सभी आदिवासी नेता को बर्बाद कर दिया।

हमारी सरकार सब के लिए काम कर रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग झारखंड मिला,अब उनके सुपुत्र के नेतृत्व में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति राज्यवासी को मिल रही है। आदिवासी न तो डरता है न घुटना टेकता है।आज का दिन स्वर्ण अक्षर में लिख जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *