
झाझारखंड रखंड में विधानसभा चुनाव की तिथि तय हो गयी. ऐसे हालात में टिकट बंटबारा को लेकर एनडीए में मंथन शुरू हो गया.जदयू,आजसू,और लोजपा सभी सीटों की मांग करने लगे हैं ऐसे हालात में अगर जदयू की बात करें तो जदयू ने अपना दावा ठोक दिया है.

अभी सीट बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है. हालांकि जेडीयू ने बीजेपी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो बिहार पहुंचे हैं.

मंगलवार (15 अक्टूबर) को खीरू महतो ने मीडिया से बात की. खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में हम लोग 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. एनडीए के साथ में चुनाव लड़ना चाहते हैं. 11 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दी है. अब जेडीयू के इस दावे से बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है.
*खीरू अरे कहा 11 सीट चाहिए*
झारखंड में जेडीयू को दो सीट देने की चर्चा है इस पर खीरू महतो ने कहा कि दो सीटों पर लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने कहा कि मीडिया अनुमान लगा रहा कि दो सीट हमको एनडीए में मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि विकास, विस्थापन आयोग बने यह सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा हमारे लिए है. झारखंड की जनता बदलाव चाहती है. सीएनटी एक्ट पर हेमंत सरकार ने कुछ नहीं किया, सिर्फ मंईयां सम्मान योजना से महागठबंधन को वोट नहीं मिलेगा.
*जदयू से सरयू राय और राजा पीटर होंगे दो मज़बूत उम्मीदवार*
मौजूदा विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री राजा पीटर को इस बार टिकट दिए जाने की चर्चा है. ऐसे में आज देर शाम तक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना आने की खबर है. आने के बाद वे झारखंड के नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक कर सकते हैं.
*झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी से भी मिले खीरू महतो*
झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बीते सोमवार को प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की थी. अशोक चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके आवास पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो और झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी से मुलाकात हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
