• Sun. Feb 15th, 2026

यूपी : गर्लफ्रेंड से मिलने गया, गांव वालों ने पकड़कर शादी करा दी अंकित ने शादी से मना किया लेकिन, लोग नहीं माने, वीडियो वायरल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 14, 2022

 

*उत्तर प्रदेश :* बिहार (Bihar) के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) में भी एक प्रेमी-प्रेमिका की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि छुपकर मिल रहे प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने पकड़ लिया और दोनों की मंदिर में शादी करा दी। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

*शादी की बात पर लड़के ने क्या कहा.?*

आजतक से जुड़े अलीम सिद्दीकी के मुताबिक ये घटना जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र की है। यहां की एक लड़की कानपुर देहात में अपनी बहन की ससुराल में आई हुई थी। बुधवार, 12 अक्टूबर को कानपुर देहात निवासी अंकित उससे मिलने पहुंच गया। मुलाकात के दौरान ही गांव के कुछ लोगों ने दोनों को देख लिया, बात परिजनों तक पहुंची और अंकित पकड़ा गया। पूछताछ हुई तो उसने लड़की के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित पर दबाव बनाकर दोनों की गांव के ही मंदिर में शादी करा दी. हालांकि, अंकित ने शादी से इंकार किया, लेकिन लड़की के परिजनों के दबाव में उसको अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लेने पड़े।

*शादी का वीडियो हुआ वायरल*

जब मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से ये शादी हो रही थी, तब कुछ गांव वालों ने शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि किस तरह से रात के अंधेरे में ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी कराई जा रही है। उधर, इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि उसके सामने ऐसी कोई बात नहीं आई है।

*पटना के थाने में हुई थी शादी*

बीते हफ्ते ही ऐसा एक मामला बिहार में सामने आया था। राजधानी पटना के मनेर थाने में एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई थी। बताते हैं कि दोनों के बीच करीब दो साल से लव अफेयर चल रहा था। बीते हफ्ते दुर्गा पूजा के अवसर पर दोनों मनेर में लगे मेले में घूमने के लिए आए। मेले में लड़की के गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। फिर थाने में दोनों के परिजनों को बुलाकर उनकी शादी करा दी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *