• Mon. Feb 16th, 2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय लखीसराय, में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिये युवा उद्यमियों के बीच हुआ विचार मंथन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय लखीसराय स्टार्टअप में ई-सेल ने फाउंडर्स कम्युनिटी के साथ मिलकर फाउंडर्स फ्यूजन कार्यक्रम 9.0 और मेगा स्टार्टअप इवेंट का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डाँ बिमलेश कुमार ने कार्यक्रम में आये हुये युवा उद्यमियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

प्राचार्य ने बताया की बिहार एवम लखीसराय में इंजीनियरिंग कॉलेज इनक्यूबेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है और इन कार्यक्रम का आयोजन जिले में स्टार्टअप कल्चर, इनोवेशन एवम उधमियता का बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य रूप मे शामिल चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के प्रो. ऋषि कांत (पीएचडी, आई आई टी दिल्ली)ने इंजीनियरिंग के छात्रों को इन्नोवेशन नेक्स्ट, उधमिता इवेंट में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही चीफ गेस्ट श्री प्रियांशु कुमार (GMDIC, लखीसराय) और
श्री राकेश कुमार ने
संस्थान में बिहार स्टार्टअप के बारे में बताया। ई. सेल सह इनक्युबेसन सेन्टर प्रोफेसर इनचार्ज प्रो रणधीर कुमार ने बताया कि युवा उद्यमियों के साथ विद्याथियों के लगातार सम्पर्क कराने वाले कार्यक्रमों पर जोर दिया और बताया संस्थान मे स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये जरूरी कदम बहुत तेजी से उठाये जा रहे हैं।

संस्थान में उपलब्ध टिंकरिंग लैब एवं इनक्युबेशन सेन्टर को स्टार्ट अप के लिये उपयोगी बताते हुये विद्यार्थियों भी प्रोत्साहित किया।
इस इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सफल उद्यमी, विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग शामिल हुए । इन विशेष अतिथियों ने अपने अनुभवों को साझा करने के लिए पैनल चर्चा किया और आगामी उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में युवा उद्यमी सोनी प्रसाद (इंटर्नशिप भारत) हरिशंकर कुमार (फाउंडर कम्युनिटी), दयानंद मेहता, संजीत गुप्ता, संस्थान के सभी प्राध्यापक एवं कोऑर्डिनेटर श्री चंदन कुमार एवम कर्मी तथा स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव आकांक्षा राज, अभिषेक कुमार गोश्यामी, योगेश कुमार, श्रृष्टि, और वॉलिंटियर शुभम कुमार, विवेक राय ई. सेल के विद्यार्थी सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *