
निरसा।मारकोड़ा गांव के पुर्नवास, मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर सोमवार को झामुमो के बैनर तले गांव के ग्रामीणों द्वारा श्यामपुर बी कोलियरी अभिकर्ता कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मौके पर उपस्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ईसीएल अंतर्गत श्यामपुर बी कोलियरी के प्रबंधक द्वारा मारकोड़ा गांव के ग्रामीणों के पुर्नवास, मुआवजा एवं नियोजन को लेकर कई बार वार्ता हुई। प्रबंधक द्वारा वादा करने के बाद भी ग्रामीणों को उनका हक नही मिल रहा है। जिसके चलते मजबूर होकर ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठना पड़ा। कोलियरी द्वारा मारकोड़ा गांव के नीचे का पूरा कोयला निकाल लिया गया है। जिसके कारण खोखला हो गया है। साथ ही साथ यह क्षेत्र अग्नि प्रभावित भी है। ऐसे में लोगों को वहां रहना खतरे से खाली नहीं है। कंपनी कोयला निकालने के बाद ना तो उस स्थल को भराई कराई है और ना ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई कदम उठाए गए हैं। मारकोड़ा के निवासी कोयला उत्पादन के खिलाफ नहीं है परंतु उनको अपना हक भी मिलना चाहिए। जिनको पूर्णवास की जरूरत है उन्हें पूर्णवास, जिन्हें मुआवजा की जरूरत है उन्हें मुआवजा एवं जिन का जमीन गया है उनको नियोजन कंपनी दे दे। अगर कंपनी अनिश्चितकालीन धरना के बाद भी नहीं सुनती है तो फिर झामुमो सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा। जरूरत पड़ा तो श्यामपुर बी कोलियरी का उत्पादन एवं परिचालन दोनों ठप कर दिया जाएगा और जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन भी जारी रहेगा। धरना को देवेन टुडू, नईम शेख, ठाकुर मांझी, राजू झा, संजय गोराई, विजय गोराई, बबलू मुखर्जी, मृत्युंजय बनर्जी, तारक नाथ गोराई, उपेन धीवर, मानव गोराई, वीरेन धीवर, कालीचरण गोप, उत्तम गोप, प्रणव गोराई, राखाल गोराई आदि ने संबोधित किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
