• Tue. Mar 3rd, 2026

गोधन 6 नंबर बस्ती में एक घर के अंदर हुई भू धसान बाल बाल बचे सपरिवार मकान मालिक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 12, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कि कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 अंतर्गत कुसुंडा जाने वाली रास्ते में गोधर कोलियरी की 6 नंबर बंद खदान के समीप बस्ती में आज तड़के 9:30 बजे सुबह जोरदार आवाज के साथ विनोद विश्वकर्मा के घर में भू धसान हुई और लगभग 4 फीट लंबा चौड़ा गहरा गोफ बन गया जिसमें खूनी गैस का रिसाव बहुत तेजी से हो रहा है। बाल बाल बचे सपरिवार मकान मालिक। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बस्ती के आसपास लगातार भू धसान की घटनाएं घट रही है बावजूद इसके बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस विकल्प नहीं निकाला जा रहा है और ना ही यहां बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापन की जा रही है जिससे यहां बसे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। आज के इस घटना से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं परंतु बीसीसीएल प्रबंधन या इस क्षेत्र के विधायक सांसद ने इसकी सुधि लेने घटनास्थल पर अब तक नहीं पहुंचे हैं यहां के जनप्रतिनिधि मात्र चुनाव के समय 5 वर्षों में एक बार बरसाती मेंढको की तरह जनता के बीच वोट के लिए उत्पन्न होते है। बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव जीतने के बाद जमीन दोज हो जाते हैं जनता दुख से तड़पती रहती है जो बहुत ही शर्मनाक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *