• Sun. Mar 8th, 2026

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर रामपुर चानन के गार्ड का घर चल रहा कर्ज के रूपयो से,वेतन भुगतान दो माह से बंद।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: कम्युनिटी हेल्थ सेंटर रामपुर चानन में इन दिनों गार्ड का घर कर्ज के रूपयो से चल रहा है इसकी वजह काम करने के बाद मासिक वेतन नहीं मिलना है। सूत्रो के मुताबिक दो माह बीतने के बाद अब तीसरा माह बीत रहा है पर मासिक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इस बारे में नौकरी चले जाने का डर सताने से ये लोग बोलना नहीं चाहते है। हालांकि इस बारे में अब तक किसी अधिकारी को कुछ भी नहीं पता चल पाया है क्योंकि किसी भी तरह से इस बारे में बताए जाने पर गार्ड के नौकरी से हटा देने की बात तुरंत कर दी जाती है। अब सवाल उठता है कि काम के बाद मासिक वेतन का भुगतान कब तक किया जाएगा कहना मुश्किल होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *