• Sun. Mar 15th, 2026

सिंदरी: ट्रायल उत्पादन में हीं हर्ल में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव,लोगों के आंखों में जलन,सांस लेंने में तकलीफ, उत्पादन पर लगी रोक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2022

सिंदरी: हर्ल में यूरिया के ट्रायल उत्पादन के दौरान देर रात लगभग 3 बजे अमोनिया गैस के रिसाव से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

तत्काल प्लांट को बंद कर दिया गया। इस संबंध में हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीप्तेन राय ने सोमवार को बताया कि उर्वरक संयंत्र में अमोनिया की लीकेज एक सामान्य घटना है। उन्होंने कहा कि बहुत ही थोड़ी मात्रा में अमोनिया का रिसाव हुआ था।

उन्होंने बताया कि यूरिया प्लांट के हाई प्रेशर सेपरेटर में अमोनिया गैस के प्रवाहित होते ही रिसाव हो गया, जिसकी वजह से एहतियातन प्लांट बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रात में हवा भी चल रही थी, इसलिए रिसाव के बाद अमोनिया तेजी से फैला। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रबंधन ने प्‍लांट शटडाउन किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। मामले में जिले के उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। हर्ल प्रबंधन से बातचीत लगातार चल रही है। जरूरत पड़ने पर जिले से भी व्यवस्था की जाएगी। इधर, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह मुख्‍यमंत्री के मुख्‍य सचिव विनय चौबे ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए धनबाद उपायुक्‍त को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।

*अमोनिया रिसाव से आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ*

बताया जा रहा कि अमोनिया रिसाव से निकटवर्ती क्षेत्र में बुजुर्ग कमलदेव सिंह, लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। लोगों ने बताया कि तकलीफ होने के बाद सभी लोगों को घर के अंदर बंद दिया गया है, ताकि समस्‍या और ना बढ़े।

*सीनियर वीपी ने किया खंडन,*

इधर, इस संबंध में प्‍लांट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीप्तेन राय का कहना है कि जिस समय रिसाव की यह घटना हुई, उस समय वह रिसाव के स्थान से मात्र सौ मीटर की दूरी पर थे। अमोनिया के रिसाव का कोई प्रभाव ना तो उनपर और ना ही उनकी टीम के किसी सदस्य पर हुआ है। उन्‍होंने कहा कि वह अपनी पूरी टीम के साथ सारी रात प्लांट में थे। रिसाव के बाद से हर्ल की सेफ्टी टीम सारी रात इलाके का चक्कर लगाती रही है। टीम ने भी अमोनिया के रिसाव को सामान्य बताया है।

*पूर्व मेयर ने ट्वीट कर डीसी से कहा सावधानी, सुरक्षा जरूरी*

इधर, अमोनिया रिसाव की जानकारी मिलने पर धनबाद नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय उर्वरक राज्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडवीया और उपायुक्त धनबाद को ट्वीट कर लिखा है कि हर्ल प्रोजेक्ट से रात में हुए गैस रिसाव से आसपास के लोग परेशान हैं। उनकी आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई हो रही है। चंद्रशेखर अग्रवाल ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि गैस रिसाव के मामले में तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *