• Tue. Mar 3rd, 2026

UP/ फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी क भाई अयाजुद्दीन सिद्द्की गिरफ्तार,उस पर है धोखागड़ी का आरोप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 24, 2024

 

 

मुजफ्फरनगर: फेमस बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अयाजुद्दीन पर आरोप है कि, उन्होंने चकबंदी विभाग में जिला मजिस्ट्रेट अदालत के फर्जी आदेश दायर किए थे. और इसी मामले में अयाजुद्दीन पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, और एफआईआर के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

मुजफ्फनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस ने अयाजुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुढ़ाना थाना अध्यक्ष आनंद देव मिश्रा ने बताया की, अयाजुद्दीन सिद्दीकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. और उसी दिन उन्हें जेल भेज दिया गया. उनके खिलाफ एक महीने पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है.

बता दें की, दिसंबर 2023 में अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के फर्जी आदेश दायर किए थे.

 

और डीएम के रीडर राजकुमार की शिकायत पर अयाजुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल पूरा मामला खेती की जमीन के विवाद से जुड़ हुआ है.

यह पहला मामला नहीं है जब अयाजुद्दीन विवादों में आए हैं. इससे पहले साल 2018 में उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था. और इसमें उनपर आरोप था कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की है, और लोगों की धार्मिंक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. और उस समय उन्होंने खुद पर लगे आरोपों की जांच की भी मांग की थी, और वहीं अब वो धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *