• Tue. Apr 7th, 2026

समर्पण एक नेक पहल का कार्यालय का किया गया उदघाटन, कार्यालय उदघाटन के उपलक्ष में लगाया गया रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 19, 2023
crescent ad

 

समर्पण एक नेक पहल का कार्यालय का किया गया उदघाटन, कार्यालय उदघाटन के उपलक्ष में लगाया गया रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, श्री मनोज कुमार मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया ज़िला अध्यक्ष का पदभार *

निरसा /तेतुलमारी — समर्पण एक नेक पहल संस्था की ओर से धनबाद के तेतुलमारी भूली रोड के पास आज समर्पण एक नेक पहल कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रूप से विधायक मथूरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया । तीन वर्ष होने पर संस्था द्वारा आज रक्तदान शिविर के साथ निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या मे रक्तदाता देखा गया, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि इस संस्था के द्वारा रक्तदान सहित कई सेवा कार्यो में संस्था के सदस्यों द्वारा अहम भूमिका रहती हैं ।संस्था द्वारा कई मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता को पूर्ति करती आ रही ,धनबाद ही नही बल्कि कोई जिलों के साथ कोई राज्यों में भी रक्त की पूर्ति संस्था द्वारा निरंतर किया जा रहा हैं,जो कि सराहनीय है । इस संस्था को एक स्थायी कार्यालय की जरूरत थी जो आज पुरी हो गईं, संस्था ओर भी बेहतर कार्य करे यही शुभकामनाएं दिए । संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ने बताया कि संस्था का आज तीन वर्ष पूरा हुआ है , संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से इस तरह का सेवा कार्य होती हैं , कार्यक्रम में उपस्थित श्री मनोज कुमार मंडल जो निरसा के रहने वाले हैं उनको सम्मानित के साथ संस्था द्वारा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया, श्री मंडल ने बताया की अध्यक्ष पद की गरिमा को वो हमेशा बना कर रखेंगे ओर संस्था द्वारा उनका जो कार्यभार रहेगा वो बेखूबी पालन करते हुए निभाएंगे। कार्यक्रम में समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय प्रवक्ता रिंकू भट्टाचार्य जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर चौहान जिला अध्यक्ष मनोज मंडल मीडिया राजू सिंह धीरज सिंह, साहेंद्र कुमार राहुल इत्यादि मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *