• Fri. Sep 26th, 2025

विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

ByAdmin Office

Oct 26, 2022

*समिति ने चांदी की मुकुट देकर विधायक अम्बा को किया सम्मानित*

केरेडारी

केरेडारी प्रखंड के ग्राम पंचायत पेटो के चट्टी पेटो में महालक्ष्मी पूजा 53 वर्षो से लगातर आयोजित किया जा रहा है। वही सोमवार को महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद फीता काटकर किया।महालक्ष्मी पूजा समिति अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता ने निजी रूप से चांदी की मुकुट, शॉल,स्वास्तिक पगड़ी देकर विधायक अम्बा प्रसाद का भव्य स्वागत किया।मौके पर विधायक सुश्री ने कहा की दीपावली में घर घर दिया जलाते है इसलिए जीवन में हमेशा उजाला हो।पर दिया जलाने से पहले मन की अंधकार को दूर कर दिया जलाया जाये।तब दीपावली में माता लक्ष्मी की आशीर्वाद का सार्थकता होगी।उन्होंने पुरे पंचायत वाशियो के मंगल कामना के लिए माता लक्ष्मी की प्रतिमा दर्शन कर माता टेक आशीर्वाद माँगा।तथा उन्होंने दीपावली छठ की शुभकामनाये ग्रामवाशियो को दी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर झूमे दर्शक*

पेटो महालक्ष्मी पूजा हर वर्ष की की तरह भव्य और दिव्यता हासिल करती जा रही है। इस निमित्त आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्तिथ पंचायत वाशी,छत्तीसगढ़,खलारी, रांची,के दर्शकों को रात भर भक्ति जागरण गीतों पर झूमे। अनिल राज के निर्देशन में आर्केस्ट्रा एवं जागरण के कलाकारों ने मंच पर अनेकों भोजपुरी नागपुरी हिंदी के रोमांचित गीतों पर दर्शकों को झूमाया। इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम,बीस सुत्री उपाध्यक्ष सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता इंटक जिला सचिव चंदन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, केरेडारी मुखिया बैजनाथ महतो,पूजा सचिव अमित गुप्ता,कोषाध्यक्ष सरोज गुप्ता, संरक्षक पेटो मुखिया पति गुरुदयाल साव, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साहू, संरक्षक महावीर साहू,धनेश्वर साहू,भुनेश्वर साव,पूरन साहू, गोविंद साव, विनोद राम, बजरंगी यादव,प्रकाश ठाकुर,होरिल साव, प्रमोद गुप्ता अनिल गुप्ता विकास गुप्ता पूर्व शिक्षक महावीर साहू छोटन साहू, नारायण साव्,मनोज गुप्ता,शुन्दर गुप्ता, सुभाष गुप्ता, चंदन अकाश गुप्ता, सोनू,मोनू,आसिस,सौरभ पवन सुरेश दिनेश बृजनंदन गुप्ता मंच के होस्ट शिवचरण गुप्ता समेत सैकड़ो दर्शक उपस्तिथ थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *