
धनबाद:सोमवार को धनबाद गोविंदपुर मार्ग में भुइफोर् मंदिर,आपनो घर के सामने सैनिक कल्याण भंडार का भव्य उद्घाटन किया गया। सैनिक कल्याण भंडार के सीईओ रणजीत चौधरी ने बताया भारतवर्ष में दिल्ली के बाद ही सबसे बड़ा सैनिक कल्याण भंडार खुला है। मॉल का उद्घाटन ललित झा के पुत्र आशुतोष ने फीता काटकर किया इस शुभारंभ के मौके पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस सैनिक कल्याण भंडार में डिफेंस में कार्यरत कर्मचारी या रिटायर्ड कर्मचारी, सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट में कार्यरत सभी कर्मचारी, प्रेस मीडिया, समाजसेवी इन सभी वर्ग के लोगों को मार्केट से काफी कम और वाजिब कीमत में भंडार की वस्तुएं उपलब्ध होगी इसके अलावा विभिन्न मौकों और त्योहारों पर कई अतिरिक्त छूट भी दी जाएंगी । सभी के लिए कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है । वस्तुएं रियायत में उपलब्ध होने से धनबाद के लोगों को काफी राहत देगा। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पहले दिन काफी संख्या में धनबाद और गोविंदपुर के ग्राहक पहुंचे. उद्घाटन के मौके पर रंजीत चौधरी, रीना गिरी, प्रियंका कुमारी ,धवल कुमार,विवेक कुमार समेत अतिथि और ग्राहकों की भीड़ थी.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
