• Sat. Feb 14th, 2026

हज़ारीबाग: गांधी जयंती पर डुमरी में किया जाएगा जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, तैयारी जोरों पर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

चौपारण : चौपारण प्रखंड अंतर्गत बछई पंचायत के बिरसा मुंडा खेल मैदान डुमरी (चौपारण) में आगामी गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है। इसका पहला मुकाबला दोपहर 12:00 बजे से हजारीबाग बनाम गिरिडीह फुटबॉल टीम के बीच एवं दूसरा मुकाबला दोपहर के 1:00 बजे चतरा बनाम वाईबीसी कोडरमा फुटबॉल टीम के बीच होगा। वहीं महिला फुटबॉल टीम हजारीबाग बनाम रांची के बीच दोपहर 2:00 बजे से मैच शुरू किया जाएगा।

फाइनल मुकाबला संध्या 4:00 बजे खेला जाएगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक मुखिया संघ चौपारण के अध्यक्ष वीरेंद्र रजक ने दी। वीरेंद्र रजक ने बताया कि उप टूर्नामेंट को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। एक दिवसीय टूर्नामेंट और आकर्षक रहेगी। मौके पर समिति के अध्यक्ष नकुलदेव बैठा, सचिव अशोक राम, कोषाध्यक्ष शंकर दयाल साव आदि उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *