
अंकित केशरी (avn)
झरिया।आज झरिया विधानसभा अंतर्गत डीनोंबली मोड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर परिचर्चा का कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन नेताओं नेपंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए उक्त कार्यक्रम में धनबाद के सांसद माननीय पशुपतिनाथ सिंह जी ने कहा कि जिस समय भाजपा का बड़ा जनाधार नहीं था उस समय आप लोगों के बल पर भाजपा क्षेत्र में कार्य करती थी आप लोगों के मेहनत के बदौलत आज भाजपा 2 से 302 का सफर तय कर चुकी है आप लोगों का मेहनत मील का पत्थर साबित हुआ आज भी आप अभिभावक की भूमिका में नित्य भाजपा के प्रति अपना निष्ठा रखे हैं और आगे भी इसी प्रकार अपना अनुभव प्रदान करते रहे। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह जी ने कहा कि जिस घर में अभिभावक होते हैं उस घर में अनुशासन बना रहता है आप लोगों के बनाए मार्ग पर भाजपा नित्य पूरे भारत वर्ष के अंतिम व्यक्ति तक का उत्थान करने का काम कर रहा है आप लोगों के उस समय का मेहनत आज भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनी आगे भी आप अपना मार्गदर्शन संगठन को देते रहे आप के बताए मार्ग पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आगे बढ़ने को तत्पर है। उक्त कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव को रखा पुराने दिनों के स्मरण को व्यक्त किया। मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी,सुखलाल जी, सत्यनारायण पंडित, संतोष गागर, शत्रुघ्न पासवान, साधु शरण शुक्ला, रामबालक मुखिया,एके पाठक, सीताराम मिस्त्री, रामाशीष राम, महावीर पासवान, राम चंद्र ठाकुर, परमेश्वर स्वर्णकार, सत्यदेव सिंह, वीरेंद्र साह, मोहन वर्मा, अरुण बरनवाल, सुधीर सिंह, बसंत भगत, परशुराम पाल, नितिन भट्ट, श्रवण राय, मानस प्रशुन, उमेश यादव, संजय झा, राजकिशोर जैना,संतोष शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अनिल शर्मा, बीरेंदर वर्मा

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
