• Wed. Mar 4th, 2026

शराब मामले में पकड़े गए आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 9, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

मुंगेर।मुंगेर में उत्पाद पुलिस की टीम में गुरुवार की रात गस्ती के दौरान हवेली खड़कपुर से गिरफ्तार एक शराबी को गिरफ्तार कर थाने में हाजत में रखा गया था। वहीं शुक्रवार की सुबह उसने हाजत के अंदर बने शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद खाने में हर काम मच गया। मृतक की पहचान श्यामपुर ओपी क्षेत्र के बागेश्वरी गांव निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र अमन कुमार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।उत्पाद थाना सुमन कुमार ने बताया कि तारापुर उत्पाद थाना के एएसआई अखिलेश पासवान ने अनुमंडल रोड हवेली खड़कपुर से गुरुवार की देर शाम छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 6लोगों में चार पीने वाले रूपेश कुमार,शशि कुमार,रामकुमार,अमन कुमार,और दो बेचने वाले है हलधर प्रसाद,कामदेव मांझी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने मुंगेर ले आई।बाथरूम के अंदर खुद को लगाईं फांसी जहां सभी के शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्होंने मुझे आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद मैंने कहा कि सभी को अपने देखभाल में इसे रखिए। उसके आवेदन के आलोक में हमने यहां ही सभी कैदियों को रखा गया था। शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे सुबह फोन किया कि अमन कुमार नामक कैदी हाजत में बने बाथरूम में खुद को बंद कर दिया है और दरवाजा नहीं खुल रहा है।मैं तत्काल मौके पर गया और सभी कैदी के सामने शौचालय का दरवाजा तोड़बाया। जहां बाथरूम के अंदर वह गले में गमछा लगाकर खिड़की के ग्रिल के सहारे लटका हुआ मिला। हमलोग इसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकीत्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। हाजत से लेकर सदर अस्पताल लाने तक की सभी कार्रवाई की वीडियोग्राफि भी मेरे द्वारा करवाई गई है।
*पुलिस पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप*

मृतक के मौसेरे भाई बिट्टू कुमार ने आरोप लगाया है कि इसकी मौत के पीछे पुलिस विभाग के अधिकारी जिम्मेवार है। इसे पुलिस के द्वारा टॉर्चर किया गया है। इसके बाद मेरे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस अधिकारी हाजत में किसी को अंदर करने से पहले हाथ में घड़ी कड़ा गले का हार तक खुला लेते हैं तो उसने कैसे गमछे से खुद को फांसी लगा ली है।
*सरकार पर सावधान निशान*
घटना की सूचना मिलने पर मुंगेर सदर भाजपा विधायक प्रणव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की शराब नीति बिहार में पूरी तरफ फैल हो चुकी है। बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। पहले तो शराब पी कर लो गांव में दर्जनों की संख्या में मर रहे थे। अब तो हाजत में भी लोग मर रहे हैं। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *