• Tue. Feb 17th, 2026

Jamshedpur : टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित हुआ ध्वजारोहण समारोह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 26, 2026

जमशेदपुर: टेल्को वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह में यूनियन पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेताओं की उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से INTUC के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’, जनता दल (यू) के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष रणप्रताप सिंह, जिला महासचिव हरेराम सिंह, कन्वे वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान सागर, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे एवं प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संविधान, लोकतंत्र तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर हितों की सुरक्षा के लिए एकजुटता आवश्यक है और संविधान ही देश की एकता और मजबूती का आधार है।

ध्वजारोहण समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *