• Mon. Feb 16th, 2026

24 मई का इतिहास : 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 24, 2024

 

 

नयी दिल्ली : देश और दुनिया में 24 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमे

24 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1920 में 24 मई को ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जी स्थापना हुई थी।

 

महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1877 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज बना और बाद में 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रूप में जाना जाता है।

बांग्लादेश में आज ही के दिन चक्रवाती तूफान आने से 10 हजार से लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज ही के दिन वाराणसी का नाम ऑफिशियल किया गया था और इस दिन को वाराणसी में सामाजिक संस्थाएं और लोग जन्मदिन मनाते हैं।

 

1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया था।

2015 में आज ही के दिन आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया था और ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।

2014 में 24 मई को ही थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

2004 में आज ही के दिन उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था।

 

2001 में 24 मई को ही नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने थे।

 

1994 में आज ही के दिन न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।

 

1986 में 24 मई को ही मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं थीं।

 

1985 में आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 10 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।

 

1959 में आज ही के दिन साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया था।

 

1931 में 24 मई को ही पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई थी।

 

1883 में आज ही के दिन ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था।

 

1875 में 24 मई को ही सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।

 

1689 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1973 में आज ही के दिन भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ था।

 

1954 में 24 मई के दिन ही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ था।

1952 में आज ही के दिन भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म हुआ था।

1899 में 24 मई के दिन ही प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ था।

 

1896 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ था।

24 मई को हुए निधन

2010 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन हुआ था।

2000 में 24 मई के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ था।

 

1999 में आज ही के दिन भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन हुआ था।

 

1990 में 24 मई के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ था।

 

1543 में आज ही के दिन प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ था।

 

1963 में आज ही के दिन रूस और अमेरिका के बीच हुआ था शीत युद्ध


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *