• Sun. Mar 8th, 2026

झारखंड – रांची – तीनों विधायक कोलकाता से रिहा हुए कल रांची पहुंचकर विधानसभा सत्र में लेंगे भाग तीनों विधायकों का सरकार गिराने जैसे किसी भी तरह से साजिश में हाथ नहीं।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 11, 2022

 

*साजिशकर्ता का चेहरा सामने आया*

*उच्चतम न्यायालय कोलकाता ने अनूप सिंह द्वारा किए गए एफआईआर पर भी उठाया उंगली*

तीनों विधायकों ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत।
लंबी सुनवाई के बाद आज आखिरकार कोलकाता उच्च न्यायालय ने तीनों ही विधायकों को रेगुलर बैल पर कोलकाता से रिहा कर दिया।

मालूम हो कि तीनों विधायकों को इंटिरिम बैल कुछ शर्तों के साथ 3 माह पूर्व ही कर दिया गया था।

आज कोर्ट में दोनों ही पक्षों को सुनकर जज ने यह माना कि इन तीनों विधायकों का सरकार गिराने जैसी किसी भी साजिश में हाथ नहीं है। इसलिए इन तीनों विधायकों को कोलकाता में रोक कर रखने का कोई भी औचित्य नहीं है। यह तीनों माननीय है एवं उनके नहीं रहने से उनके क्षेत्र में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे पहले से ही न्यायालय पर पूरा भरोसा था। क्योंकि हम लोगों ने जब गलत किया ही नहीं तो फिर हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सच आने में थोड़ा समय लगा परंतु आज सच सामने आ गया। मैं एक बार फिर से उच्च न्यायालय एवं पूरे झारखंड वासियों को धन्यवाद देता हूं।
मौके पर विधायक राजेश कश्यप एवं विधायक नमन बीक्सेल कौनगाड़ी ने भी उच्च न्यायालय का फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। आज साजिशकर्ता का झूठ सामने आ गया। कोर्ट ने भी अपने फैसले में यह साफ कर दिया कि हम तीनों विधायकों का सरकार गिराने जैसे किसी भी साजिश में हाथ नहीं है। जो पैसा जब्त किया गया है वह हमारा पैसा है और उसका हिसाब हम लोग इनकम टैक्स में देंगे। यह कोलकाता पुलिस के अधीन का मामला नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *