
भरतपुर : राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में भरतपुर से एक साथ तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है. यह चैलेंजर ट्रॉफी संघ की ओर से राजस्थान की सीनियर महिला टी-20 टीम के चयन के लिए आयोजित की जा रही है.

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि नीतू शर्मा और मनीषा कुंतल का बी टीम में और पूनम शर्मा का डी टीम में चयन किया गया है. यह चैलेंजर ट्रॉफी 5 अक्टूबर से जयपुर में टी-20 फॉरमेट के आधार प्रारंभ हो चुकी है. इस चैलेंजर ट्रॉफी में पूरे राजस्थान से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर कुल 6 टीम बनाई गई हैं.

सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि इसी चैलेंजर ट्रॉफी में परफॉर्मेंस के आधार पर सीनियर महिला टी-20 राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी. यह पहला मौका है, जब जिले की तीन महिला खिलाड़ियों का एक साथ टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में चयन हुआ है.
तीन महिला खिलाड़ियों का चयन होने पर जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह पकज गोयल और संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया व अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
