
पुटकी :- बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा आधार से जमा व निकासी करने पर ग्राहक के हर ट्रांजेक्शन पर एक अप्रैल से 25 रुपया के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी लेने के विरोध में 25 सौ से ज्यादा सीएसपी संचालक के द्वारा 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का पहला दिन सोमवार को बंद का असर पुटकी में देखने को मिला , धनबाद सहित पूरे झारखंड में सीएसपी बंद होने से ग्राहक परेशान दिखे । सीएसपी संचालक अपना सीएसपी पर तीन दिन बंद का पोस्टर चिपका बंद कर दिये । सीएसपी बंद होने से ख़ास कर सुदृढ़ व ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग , महिला व बच्चे को रुपय जमा-निकासी में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा । बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगी रही ।

ऑल झारखण्ड बीसी यूनियन के धनबाद जिला के कोषाध्यक्ष त्रिभुवन दास ने कहा कि आज झारखंड में लगभग 25 सौ से ज्यादा सीएसपी संचालक का तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का पहला दिन है जिसमे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालक द्वारा अपना सीएसपी बंद कर समर्थन किया है , बीओआई ने सीएसपी से आधार कार्ड के माध्यम से जनधन खाते को छोड़ अन्य खाते से जमा व निकासी करने पर शुल्क लगाया है ।एक अप्रैल से जमा या निकासी राशि पर 25 रुपया के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा।ऐसा नियम अन्य बैंकों में नही है।रिजर्व बैंक का भी कोई स्पस्ट निर्देश नही है।बीओआई मनमानी कर रहा।जमा निकासी शुल्क वृद्धि को बैंक अविलम्ब वापस ले , ग्राहक के साथ हम सभी सीएसपी संचालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही हमारे रोज़ी रोटी पर पूर्ण विराम लग गया है । अगर 25 रुपया के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी को बंद कर पहले जैसा नियम लागू नहीं किया गया तो तीन दिन तक हड़ताल के बाद चुनाव अचार संहिता को देखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी ।

वही पुटकी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरा शर्मा सीएसपी संचालक का समर्थन करते हुआ कहा की बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा आधार कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 25 रुपया के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा जो अन्य किसी भी बैंक के द्वारा नहीं लिया जा रहा है ।जमा निकासी शुल्क वृद्धि को बैंक अविलम्ब वापस ले ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
