
धनबाद —- RAID ON ILLEGAL COAL MINING AND TRANSPORTATION.. धनबाद जिले में अवैध कोयला खनन व परिवहन के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है..जहां शनिवार की रात जिला प्रशासन की टीम ने सीआईएसएफ और जिला पुलिस के सहयोग से बाघमारा के महुदा क्षेत्रों में छापेमारी की थी…1000, बोरा अवैध कोयला बरामद किया था और कोयला चोरी में संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी..
वहीं रविवार की देर रात डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर धनबाद एसडीएम उदय रजक के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई चल रहीं है..

बताया जाता है कि जीटी रोड पर छापेमारी में दर्जनों अवैध कोयला लोड वाहनों को पकड़ा गया है..इस छापेमारी में बिहार ,झारखंड और पश्चिम बंगाल और यूपी के वाहनों को जब्त करने की सूचना है…

चुकी कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई चल रही है… सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक के इस कार्रवाई से जहां कोल माफियाओं में हड़कंप है.. हालांकि जिला प्रशासन के आधिकारिक जानकारी के बाद ही आंकड़े की विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है .
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
