
बलियापुर: सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने शुक्रवार को रांची में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी एफसीआई द्वारा संचालित 205 बेड का अस्पताल को सुचारू रूप से चालू करने का मांग की। इस दौरान राज्यपाल को पत्र दिया। जिसमें कहा कि सिंदरी एफसीआई द्वारा संचालित अस्पताल संचालित था। विगत कई वर्षो से बंद है। अस्पताल बंद रहने से आमजनों को काफी समस्याएं हो रही है। सिंदरी में बेहतर अस्पताल भी नहीं है। इलाज के लिए 25 से 30 किलोमीटर दूर धनबाद जाना पड़ता है। सिंदरी में लगभग 30 हजार से अधिक जनसंख्या निवास करती हैं। बंद पड़े अस्पताल को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की। मौके पर पर्जन्य बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ स्मृति नागी, विधायक की पुत्री डॉ निशी महतो आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
