• Wed. Apr 1st, 2026

8 सूत्री मांगों को लेकर नशा उन्मूलन महिला समिति द्वारा अनिश्चितकालीन धरना देने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

 

वरीय संवाददाता।

crescent ad

पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबाँध 17 नंबर स्थिति ईगल दीप प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय के मुख्य गेट के पास 8सूत्री मांगों को लेकर नशा उन्मूलन महिला समिति के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना देने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ कर भगा दिया एवं आंदोलन को समाप्त किया गया, खदेड़ने के क्रम में महिला पुलिस मोजूद नहीं थी कुछ महिलाओ को चोट भी लगी , अनिश्चित धरने के लिए लाये गए टेंट को भी हटाया गया । आंदोलनकारी के चले जाने के बाद महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया ।

 

कुछ उपद्रवी लोगों ने इगल दीप के लगभग 500 मीटर दूर आंदोलन कर रहे लोगो के खड़े आधा दर्जन बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया , पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए एक सुतली बम भी फोडे गए

 

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद डीएसपी दीपक कुमार समेत पुटकी केंदुआडीह मूनीडीह , पुलिस लाइन की पुलिस पहुंच कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ में जुट गई ।

 

वही धरना का नेतृत्व कर रही महिला नेत्री सुंदरी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की निर्धारित कार्यक्रम के तहत हमने अनिश्चित कालीन धरना देने पहुंचे पुलिस ने जिस प्रकार महिलाओं को लाठी के बल पर भगाया है वह काफी निंदनीय है भगाबंध ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार पर भी महिलाओं ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया ।

 

सूत्रों के अनुसार वरीय पुलिस अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी की भाड़े पर कुछ अपराधी दंगा फैलाने के लिये पैसे लेकर दंगा करने आए है उसी कर्म में आंदोलन कर रहे कुछ नक़ाबपॉश लोगो पर पुलिस को शक होने पर कुछ युवक को पकड़ जाँच की जिसमे एक युवक एक पिस्टल के साथ पकड़ा गया बाक़ी नक़ाबपॉश युवक भिड़ का फ़ायदा उठाकर भाग निकले पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई ।

 

खबर लिखे जाने तक इस सम्बन्ध में

किसी प्रकार का लिखित शिकायत या पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछे जाने पर किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *