नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ की 14 जून को रिलीज पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने उन आरोपों पर संज्ञान लिया कि फिल्म इस्लामी आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं के लिए अपमानजनक है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिकाकर्ता अजहर बाशा तंबोली की ओर से पेश अधिवक्ता फौजिया शकील की दलीलों पर संज्ञान लिया और बांबे हाई कोर्ट से याचिका पर जल्द से जल्द फैसला करने को कहा। फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी तब तक रहेगी रोक पीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाते हुए कहा कि हमने सुबह फिल्म का ट्रेलर देखा है और सभी आपत्तिजनक संवाद ट्रेलर में बरकरार हैं। शीर्ष अदालत ने बांबे हाई कोर्ट में याचिका का निपटारा होने तक फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। शकील ने कहा कि हाई कोर्ट ने अनुचित आदेश के जरिये फिल्म पर लगी रोक हटा दी। कर्नाटक में लगा है प्रतिबंध उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को समिति गठित करने का निर्देश नहीं दे सकता था क्योंकि बोर्ड भी मुकदमे में एक पक्ष था। शीर्ष अदालत ने कहा कि पक्षकारों को अपनी सभी आपत्तियां हाई कोर्ट के समक्ष उठाने की छूट है उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को कर्नाटक में पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में पेपर लीक के मामले को लेकर कांग्रेस उठाएगी संसद में , BJP को घेरने की तैयारी में कांग्रेस