• Mon. Feb 16th, 2026

बतसपुर गांव में जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार सहित प्रखण्ड के तमाम अधिकारी का आगमन,सुनी समस्या।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*लखीसराय (श्रवण कुमार)-:* लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के बतसपुर गांव में जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार सहित प्रखण्ड के तमाम अधिकारी का आगमन हुआ। यहां पहुंच बतसपुर गांव में आम जनता की समस्या को सुनने का काम कर एक-एक करके सभी लोगो की समस्या को सुना। जिला अधिकारी ने सभी का समस्या सुन सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी आम जन की समस्या है उसका निदान करने का प्रयास करे ताकि लोग अधिकारियों के बारे में जो गलत धारणा दिल दिमाग में बन बैठा है वह चीज दुर हो और अच्छा फीडबैक आम जन के तरफ से सभी अधिकारियों के बारे में मिले। आज की इस आम जन का समस्या में किसी को आवास नहीं मिलना,नाली और गली में घर बना होना, आम जन को घर से निकलने के लिए रास्ता ठीक से नहीं होना खास करके वारिश के मौसम में इन सारी समस्या को रखा गया। लोगो ने कहा कि लोगो को ज्यादा समस्या बरसात में होती है लोग घर से निकलते ही घुटने तक पानी में जाते है और जब तक अतिक्रमण किया हुआ रास्ता साफ नही होगा तब तक लोगो की समस्या का समाधान नहीं होने वाला है। जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी का अधूरा काम पूरा करने का आदेश दिया। इस दौरान बतसपुर प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर से भी सवाल-जवाब किया गया वही पैक्स गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। मनरेगा योजना के तहत जो काम किया गया है उस योजना का भी डीएम के आदेश पर जांच करने में सभी अधिकारी जुटे रहें। इसके अलावे बतसपुर गांव में जो सड़क का निर्माण बाधित है उसका भी जांच कर उस समस्या का समाधान करने का आदेश दिया गया और कहा कि इस दौरान सरकारी अमीन की भी जरूरत पड़ेगी तो ऑन द स्पॉट उनको भी मौजुद रहना पड़ सकता है। गांव के लोगो l ने छठ घाट बनाने का भी मांग किया। लोगो ने कहा कि बिहार सरकार जलनल योजना ग्रामीण इलाका में फ्लॉप है। एलकेबी नहर से बतसपुर, महेशपुर, हरबंशपुर, तितायचक जैसे किसानों का सिंचाई बाधित है, किसानो को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है इसलिए किसानों का का कहना है की इस नहर को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाए इसको लेकर लोगो ने जिलाधिकारी को एक पत्र दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *