• Fri. Mar 20th, 2026

भारत – पाक सीमा पार करते श्रीनगर में घुसपैठियों गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2022

 

श्रीगंगानगर. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ कर रहे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. इसे केसरी सिंहपुर पुलिस थाना इलाके में कोहली पोस्ट पर दबोचा गया है. सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर आरोपी का संबंध किस संगठन से है और किसके कहने पर बॉर्डर क्रॉस किया था.

हाल में पाकिस्तान से गंगानगर सीमा पर ही रिजवान अशरफ पकड़ा गया था. पूछताछ में उसने बताया था कि वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाऊद्दीन जिले का रहने वाला है और वो नूपुर शर्मी की हत्या के इरादे से भारत आया था. रिजवान 150 किलोमीटर अलग-अलग रास्तों से होकर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की सीमा पार कर भारत में घुसना चाहता था.

रिजवान लाहौर से बहावलनगर होते हुए जिले की भारत पाक सीमा की खखां पोस्ट से तारबंदी पार करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. उसके पास से धारदार हथियार, चाकू और कुछ धार्मिक पुस्तकें भी मिली थीं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *