
*मुम्बई – बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से कटने वाली है सौरव गांगुली का पत्ता, अब यह शख्स बनने वाले हैं भारतीय क्रिकेट का नया अध्यक्ष*

मुम्बई – बीसीसीआई से बंगाल के टाइगर सौरव गांगुली का पत्ता काटने की पूरी तैयारी कर ली गई है और उनके अध्यक्ष की कुर्सी के लिए नए नाम को भी लगभग तय कर लिया गया है। ये तय हो गया है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और वर्तमान सचिव, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआइ अध्यक्ष बन सकते हैं। वर्तमान बीसीसीआइ उपाध्यक्ष और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला भी सचिव बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

*क्या भाजपा गांगुली से नाराज है?*
इस बार सौरव गांगुली को बीसीसीआइ में कोई पद नहीं मिलेगा क्योंकि भाजपा नेतृत्व उनसे खफा है। कर्नाटक से आने वाले 1983 विश्व कप चैंपियन टीम के सदस्य रोजर बिन्नी के अलावा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली, ओडिशा क्रिकेट संघ से आने वाले संजय बेहरा, हरियाणा क्रिकेट संघ से आने वाले अनिरुद्ध चौधरी और असम क्रिकेट संघ के किसी व्यक्ति को भी पद दिया जा सकता है।
*18 को बीसीसीआई की नई टीम की होगी घोषणा*
वर्तमान संयुक्त सचिव जयेश जार्ज और आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल भी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। खबर यह भी है कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई और वर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल भी चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय कर सकते हैं। बीसीसीआइ का चुनाव 18 अक्टूबर को मुंबई में होगा। 11 और 12 अक्टूबर को नामांकन होगा। 13 अक्टूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है। इसके बाद सही नामांकन करने वालों की लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 18 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा। सब कुछ सर्वसम्मति से होगा। इसका मतलब यह है जो नामांकन करेगा उसका जीतना सुनिश्चित होगा।
इससे पहले गुरुवार को बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन, आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व सचिव निरंजन शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बैठक में भाग लिया। रविवार को हुई बैठक में भी इनमें से अधिकतर दिग्गज शामिल रहे। पिछली बैठक में एक बड़े मंत्री ने सबके विचार जाने थे। रविवार को सबको बता दिया गया कि कौन किस पद पर नामांकन करेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
