• Wed. Mar 11th, 2026

कतरास थाना क्षेत्र से बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को बनाया निशाना, उसके गले से सोने की चेन खींचकर हुए फरार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 13, 2022

धनबाद: कोयलांचल धनबाद में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की घटना लगातार बढ़ रही है . ताजा मामला कतरास थाना क्षेत्र का है. यहां बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया उसके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए.

मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन, उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. जिसके बाद पीड़ित महिला ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी.

पीड़ित महिला ने दी जानकारी: पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने घर का निर्माण कार्य करवा रही है. आज निर्माण कार्य करवा कर वापस कॉलनी लौट रही थी. इसी दौरान घर के समीप दुर्गा नगर कॉलोनी में ही अपाची पर सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने गले से चेन छीन ली और फरार हो गए. उन्होंने बताया कि बाइक सवार अपराधी राहुल चौक की ओर फरार हुए. डायल हंड्रेड घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पीड़ित महिला कतरास थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर कॉलोनी की रहने वाली है.

महिला के पति का नाम अशोक रजक है, जो एक बीसीसीएल कर्मी हैं.

पीड़ित महिला ने दी जानकारी: पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने घर का निर्माण कार्य करवा रही है. आज निर्माण कार्य करवा कर वापस कॉलनी लौट रही थी. इसी दौरान घर के समीप दुर्गा नगर कॉलोनी में ही अपाची पर सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने गले से चेन छीन ली और फरार हो गए. उन्होंने बताया कि बाइक सवार अपराधी राहुल चौक की ओर फरार हुए. डायल हंड्रेड घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पीड़ित महिला कतरास थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर कॉलोनी की रहने वाली है. महिला के पति का नाम अशोक रजक है, जो एक बीसीसीएल कर्मी हैं.देखें पूरी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *