
*धनबाद :* सोमवार को झारखण्ड कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो के नेतृत्व में कुशवाहा महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से रांची स्थित कांग्रेस भवन में मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर झारखण्ड कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो एवं प्रतिनिधि मंडल के द्वार अगामी विधानसभा को लेकर चर्चा किया। जिसमें हकीम प्रसाद महतो ने मांग करते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या है उस हिसाब से उसको उतना हक भी मिलना चाहिए और यही बात कांग्रेस के लोकप्रिय और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी जनसभाओं में कहते है और सामाजिक न्याय की बात करतें है। जिस पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कामलेश ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बात को मैं प्रदेश प्रभारी और केन्द्रीय चुनाव कमिटी के समक्ष भी रखूंगा। और झारखण्ड में कुशवाहा समाज को सांख्य के अनुरूप आगामी विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिल सके इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

इस मौके पर कुशवाहा महासभा के महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा,रविन्द्र वर्मा, नरेश वर्मा,राजेश कुमार शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
