*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

*धनबाद :* चुनावी घोषणापत्र का अनुपालन ना होने के स्थिति में ”वादा पूरा करो हेमंत सरकार, सहायक अध्यापक आपके द्वार” सांगठनिक कार्यक्रम के तहत झारखण्ड सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर झारखंड में -22 वर्षो से कार्यरत सहायक अध्यापकों ने बिहार अथवा झारखण्ड के अल्पसंख्यक विद्यालय के तर्ज पर वेतनमान की मांग को लेकर झारखंड सहायक अध्यापक सहायक संघर्ष मोर्चा के बैंनर तले सिद्दीक शेेख, निरंजन कुमार दे ,सुशील कुमार पांडेय, अशोक चक्रवर्ती के नेतृत्व धनबाद जिला के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झरिया विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह, निरसा विधायक अर्पणा सेन गुप्ता एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रतिनिधि को मांग पत्र दिया गया ।
ज्ञातव्य हो की वेतनमान और राज्य कर्मी का दर्जा को लेकर झारखंड राज्य के सहायक अध्यापक विगत 20 वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं परंतु आज झारखंड बने 23 वर्ष होने के बावजूद सहायक अध्यापक संप्रति पारा शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं हुई पूर्व में हेमंत सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हमारी सरकार बनते ही तीन माह के अंदर राज्य के सहायक अध्यापकों को वेतनमान देंगे परंतु आज चार वर्ष बीत जाने के बावजूद वेतनमान और राज्य कर्मी दर्जा पर कोई पहल नहीं किया गया जिसमें राज्य के सहायक अध्यापकों में भारी आक्रोश है, आगामी शीतकालीन सत्र में पारा शिक्षकों की समस्या समाधान को लेकर विधायकों ने अपनी सहमति जताई है मौके पर राज्य सदस्य सुशील कुमार पांडे, निरंजन दे, सिद्दीकी शेख, अशोक चक्रवर्ती, उत्पल चौबे, श्रीनिवास पांडे, राजीव सिंह, संजय सिंह,संतोष महतो, संजय प्रजापति, आदि सैकड़ो पर शिक्षकों विधायकों को मांग पत्र सोपा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *