• Tue. Sep 8th, 2026

SIR के तहत अनमैप्ड मतदाताओं के फॉर्म जमा, 100 लोगों का ऑनलाइन सत्यापन

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं के दस्तावेज सत्यापन और फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को लेकर पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में करीब 100 मतदाताओं के फॉर्म लिए गए और उन्हें ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

कैंप की निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार द्वारा स्वयं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अनावश्यक रूप से अधिक दूरी तय न करनी पड़े और किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नजदीकी पंचायत केंद्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी पंचायत का मतदाता अपने संबंधित बीएलओ के साथ किसी भी पंचायत में आयोजित SIR कैंप में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगामी कैंप बोरिया उत्तरी पंचायत में आयोजित किया जाएगा।

वहीं, सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने बताया कि SIR की प्रक्रिया के तहत चार दिन से संबंधित कार्य चल रहा है। SIR के दौरान जिन मतदाताओं का मैपिंग नहीं हो पाया है और जिन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, उन्हें निर्धारित 13 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के माध्यम से अपना सत्यापन कराना होगा। इसी क्रम में शिविर में प्राप्त करीब 100 मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए हैं।

मुखिया विकास सिंह ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि जिन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, वे किसी भी नजदीकी पंचायत केंद्र में आयोजित SIR कैंप में पहुंचकर अपना फॉर्म जल्द से जल्द जमा करें और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रक्रिया पूरी करने से मतदाताओं को आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *