• Sat. Mar 7th, 2026

नगर निगम हजारीबाग द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगाया गया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2023

 

वार्ड संख्या 18 और 19 के लिए आरईओ कार्यालय इंद्रपुरी चौक में शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम में शहरी निवासियों के लिए सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को रूबरू कराते हुए उन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जा रहा है ताकि कोई भी अहर्ता प्राप्त व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न हो। नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र लाल ने लाभुकों के बीच कंबल, धोती सारी का वितरण किया।इस शिविर में नगर निगम से तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया।शिविर में होल्डिंग टैक्स से 9, ट्रेड लाइसेंस से 6, सावित्री योजना में 9,सर्वजन पेंशन योजना में 2 आवेदन प्राप्त हुआ। जरूरत मंदो के बीच 180 कंबल तथा 83 धोती साड़ी वितरण किया गया एवं 50 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। अगला शिविर कदमा-2 नवाटर में दिनांक 12-12-2023 को वार्ड 23 एवं 24 के लिए लगाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *