• Wed. Apr 1st, 2026

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 30, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

लखीसराय -: रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी निशांत कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में रामगढ़ चौक प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका के साथ बैठक किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी निशांत कुमार ने सभी आंगनबाड़ी सेविका को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में दोहरीकरण नाम को रोकना एवं शुद्धिकरण करना है। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका को बताया गया कि उनके दिए हुए मतदाताओं का पहचान करना है। अगर मतदाता सही है तो उनका एक फोटो ले लेना है यह काम घर-घर जाकर सभी सेविका को जल्द करना है क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुका है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *