• Wed. Mar 4th, 2026

रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को फैमिली प्लानिंग सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 9, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को फैमिली प्लानिंग सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिस कार्यक्रम की शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन कुमार ने फीता काटकर किया। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी ने बताया कि मिशन फैमिली प्लैनिंग विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जो 16 दिसंबर तक चलेगी। इसके अंतर्गत जनसंख्या स्थिकरण के प्रति आम अवाम के बीच जागरूकता उत्पन्न करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना तथा योग दंपति को उचित सेवा प्रदान करना है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार बीसीएम माला कुमारी सहित सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *