• Thu. Mar 12th, 2026

डीवीसी मैथन में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2022

 

मैथन। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे भारत में समझी और बोली जाती है । इतना ही नहीं यह हमारे संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

उक्त बातें डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजलि कुमार दुबे ने मैथन परियोजना में शुरू हुए हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि दामोदर घाटी निगम अपने समस्त कार्यालयों में हिंदी को लागू करने में पूरी तरह समर्पित है राजभाषा हिंदी का अनुपालन निर्वाध गति से करना हम सबका संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि डीवीसी राजभाषा क्रियान्वयन उप समिति द्वारा हिंदी के उत्थान के लिए उत्साह जनक कार्य किए जा रहे हैं।

 

जिसके परिणाम परिणाम स्वरूप डीवीसी को लगातार तीसरे साल भी हिंदी में उत्साहजनक काम करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है 2022 में डीवीसी को द्वितीय राजभाषा पुरस्कार राष्ट्रपति ने प्रदान किया है । इस दौरान महाप्रबंधक अभय कुमार श्रीवास्तव ने सभी कर्मियों और अधिकारियों को हिंदी में काम करने के लिए शपथ दिलाई ।

 

डीवीसी मैथन परियोजना में 14 सितंबर से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा चलेगा जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें कर्मियों के बीच सुलेख, निबंध सहित कई तरह के हिंदी से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे उद्घाटन समारोह के मौके पर

 

परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे के साथ महाप्रबंधक अभय कुमार श्रीवास्तव, एमके भट्टाचार्य ,सुनील कुमार सिंह ,आई बनर्जी ,ए रस्तोगी, आरआर केसरी, संजय पियरदरशी, अर्जुन पाठक बिकल,रामजी पांडे,डा कोशलेनदर कुमार, अल्तमस हयात, अपूर्वा साहा, सहित अन्य लोग मौजूद थे । संचालन पीआरओ अपूर्व साहा एवं संजय प्रियदर्शी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *