• Sun. May 31st, 2026

ओपी लाल की चौथी पूण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रधांजलि

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 22, 2024
crescent ad

 

लोयाबाद-बाघमारा के पूर्व विद्यायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ओपी लाल की चतुर्थ पुण्यतिथि शुक्रवार को लोयाबाद दुर्गा मंदिर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन संयुक्त महामंत्री रवि चौबे के आवासीय परिसर में मनाया गया।इस दौरान श्रद्धाजलि सभा आयोजित कर उनके तस्वीर पर बारीकी से माल्यापर्ण किया। इस श्रद्धांजलि सभा मे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ,राकोमयू के महामंत्री एके झा,बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ,केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव,एवं कांग्रेस जिला महासचिव राजकूमार महतो व असलम मंसूरी उर्फ राम रहीम,स्वार्गीय ओपी लाल की पुत्रवधू शकुंतला लाल सहित उपस्थित अन्य कांग्रेस के नेतागण ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। मौके पर जलेश्वर महतो ने कहा कि ओपी लाल मजदूरो का मसीहा और कर्मठ और सामाजिक व्यक्ति के रुप मे जाने जाते थे। उनसे मेरा बहुत ही परिवारिक संबंध जैसा था। वे हमेशा अपनी मन की बातो को बताते थे। जो आज हमारे बीच नही है जो काफी खल रही है लेकिन उनके दिए गए विचार आज भी हमलोगों के बीच जीवित है। वही रवि चौबे ने कहा कि ओपी लाल बड़ी शख्यिसत का नाम है।वे सबको एक सूत्र में बांधकर रखते थे।और वे श्रमिको के अधिकारो की वकालत करते थे। वही रामप्रीत यादव ने कहा कि लाल साहब सिद्धांतवादी रूख और मजदूर आंदोलन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थे। वही अंत मे राजकूमार महतो ने कहा कि खनन क्षेत्र मे अपने काम के अलावा लाल साहब का राजनीतिक जीवन बाघमारा क्षेत्र मे माफिया ताकतो के खिलाफ संधर्ष से जुड़ा हुआ था।वे माफिया के मुखर विरोधी थे।मौके पर एके झा,विजय झा,चंद्रदीप यादव,लगनदेव,अनुज सिन्हा,बिनोद विश्वकर्मा,नागेन्द्र शर्मा,चांद खान,ताजोद्दिन अंसारी,हकीम खान आदी श्रद्धांजलि सभा मे शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *