• Sat. Feb 14th, 2026

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री डी एन सिंह ने 2 अक्टूबर को धनबाद जिला मुख्यालय के गांधी सेवासदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दिया श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 3, 2022

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री डी एन सिंह ने 2 अक्टूबर को धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री के गुणों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद श्री सिंह खादी एवं ग्रामोद्योग संघ के खादी भंडार भी पहुंचे एवं गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से खादी वस्त्रों मे 20% की छूट योजना की शुरुआत कार्यक्रम में भी भाग लिया।

मौके पर धनबाद के उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने 20% छूट पर खादी वस्त्रों की बिक्री की शुरुआत की । कार्यक्रम में सांसद पीएन सिंह , विधायक राज सिन्हा , आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डी एन सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। खादी परिवार ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता एजाज अली व यूनुस अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *