
रांची। चतरा में सुरक्षाबल और नक्सलियो से मुठभेड़ के दौरान घायल सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवान चितरंजन कुमार शहीद हो गये। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया था। राज्यपाल-सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 सितंबर को धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। उन्होंने सीआरपीएफ (190 बटालियन) के शहीद जवान चितरंजन कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों को ढांढस बंधाया। गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चितरंजन कुमार के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
मालूम हो कि विगत रविवार के दिन चतरा जिले के प्रतापपुर एवं कुंदा सीमा पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान श्री चितरंजन कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
