
जमशेदपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज जमशेदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वही आगामी 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकारी कार्यक्रम के तहत हो रही तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर भी जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,प्रदेश मंत्री सह पीएम नरेन्द्र मोदी के सभा के प्रभारी नंदजी प्रसाद एवं जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा मौजूद रहे। वहीं इस दौरान जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल एवं एसडीओ धालभूम पारुल सिंह भी मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी से पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम की नियमित जरूरी चर्चा कर जानकारी भी ली।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
