• Mon. Feb 16th, 2026

सहारा के न‍िवेशकों के ल‍िए अपडेट, सुब्रत राय के बाद पत्‍नी के ख‍िलाफ भी बड़ी कार्रवाई*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2022

 

*जमापूंजी वापस ना मिलने पर न‍िवेशकों का देशभर चल रहा है प्रदर्शन,कई निवेशक सहित एजेंट तक कर चुके है सुसाइड*

दिल्ली न्यूज़:-सहारा इंड‍िया में न‍िवेश करने वाले करोड़ों न‍िवेशकों के ल‍िए एक और अपडेट है. सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. करोड़ों न‍िवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के मामले में सजा काट रहे सुब्रत राय और उनकी पत्‍नी पर अब यूपी के बलरामपुर में मामला दर्ज क‍िया गया है. बलरामपुर के सीजीएम रत्नेश दीप कमल ने रुपये हड़पने के मामले में सहारा इंडिया बैंक के निदेशक सुब्रत राय और उनकी पत्नी समेत 10 लोगों के ख‍िलाफ कोतवाली एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था.

*सुनवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया*
अदालत के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दरअसल, बलरामपुर में स‍िटी पैलेस न‍िवासी द‍िनेश प्रताप स‍िंह ने सहारा इंड‍िया बैंक में 42 हजार रुपये छह साल के ल‍िए जमा क‍िये थे. समय पूरा होने पर बैंक अध‍िकार‍ियों ने पैसा नहीं द‍िया. पुल‍िस ने भी इस मामले में क‍िसी तरह की सुनवाई नहीं की. इसके बाद पीड़‍ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. अदालत के आदेश पर सुब्रत राय की पत्‍नी समेत कुल 10 के ख‍िलाफ मामला दर्ज क‍िया गया है.

*सहारा का तर्क, सेबी के पास जमा क‍िया पैसा*
प‍िछले द‍िनों सहारा ने एक व‍िज्ञापन जारी करते हुए कहा था क‍ि उसने पैसा सेबी (SEBI) के पास जमा कर द‍िया है. दूसरी तरफ सेबी (SEBI) का कहना है क‍ि अब तक महज 81.70 करोड़ रुपये के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *