• Fri. Mar 6th, 2026

सभी के साथ के बल विकास के पहिये पर दौड़ रहा हमारा भविष्य : शिल्पी नेहा तिर्की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2024

 

 

रांची 9 अक्टूबर. मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काम कर रही इंडिया गठबंधन की सरकार, सभी के साथ के बलबूते पर विकास के पहिये पर तेज़ी से दौड़ रही है जिससे हम सभी के उज्जवल भविष्य की गारंटी सुनिश्चित है.

 

आज अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के शिलान्यास के लिये आयोजित अनेक समारोह में अपने सम्बोधन में श्रीमती तिर्की ने कहा कि न केवल उन्हें बल्कि सरकार को भी सबसे ज़्यादा भरोसा आम जनता विशेषकर ग्रामीण भाई-बहनों से ही है. उन्होंने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पाँच प्रखण्ड के लोग बहुत अधिक जागरूक हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

 

आज आयोजित विभिन्न समारोहों में मांडर प्रखण्ड के बाजार टांड से करगे तक और मांडर के मुख्य पथ कंजिया इमली पेड़ से स्कूल टंगरा तक पथ निर्माण का शिलान्यास विधायक श्रीमती तिर्की द्वारा किया गया. इसके अलावा चान्हो प्रखण्ड के ग्राम बेयासी में पीसीसी पथ का शिलान्यास भी हुआ. जबकि बेड़ो प्रखण्ड के ग्राम करकरी टंगरा टोली में पीसीसी पथ का शिलान्यास में भी ग्रामीणों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही.

 

श्रीमती तिर्की आज ईटकी प्रखण्ड के ग्राम गढ़गाँव में आयोजित सरना प्रार्थना सभा सह झण्डा गढ़ी कार्यक्रम की 24 वी वर्षगांठ में भी शामिल हुई. आज के विविध कार्यक्रमों में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के साथ ही ग्रामीणों की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *